Hindi Newsportal

रूस-यूक्रेन युद्ध- ब्लैक सी में डूबा रूसी युद्धपोत मोस्कवा, यूक्रेन ने कहा उसके हमले से हुआ तबाह

0 548

रूस-यूक्रेन युद्ध- ब्लैक सी में डूबा रूसी युद्धपोत मोस्कवा, यूक्रेन ने कहा उसके हमले से हुआ तबाह

 

रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच रूस को बड़ा झटका लगा है। रूस-यूक्रेन युद्ध के 50वें दिन रूस का लड़ाकू युद्धपोत मोस्कवा क्षतिग्रस्त हो गया और गुरुवार को ब्लैक सी (काला सागर) में डूब गया। बताया जा रहा है रूसी बेड़े के प्रमुख जंगी जहाज ‘मोस्कवा’ क्षतिग्रस्त होने के बाद उसे खींचकर बंदरगाह ले जाया जा रहा था, लेकिन समुद्री उफान के चलते यह डूब गया। हालांकि उसके चालक दल के सभी सदस्यों को सुरक्षित निकाल लिया गया है।

इस संबंध में यूक्रेन और उनके अधिकारियों का कहना है कि उनकी सेना ने नेप्‍चून मिसाइल का इस्तेमाल करके रूस के इस जंगी पराक्रमी जहाज मोस्कवा को तबाह किया है। वहीं इस पर रूस का कहना है कि किलर मिसाइलों से लैस इस युद्धपोत में आग लगने के चलते इस जहाज पर रखे गोला-बारूदों में विस्फोट हो गया था। उसने यह भी बताया है कि मोस्कवा के पूरे चालक दल को विस्फोट होने के बाद वहां से निकाला गया। चालक दल को काला सागर में ही मौजूद अन्य रूसी जहाजों में ले जाया गया। रूस ने कहा कि उसपर कोई हमला नहीं हुआ।

बताया जा रहा है कि 186 मीटर लंबा और 510 चालक दल वाला ये मिसाइल क्रूज़र रूस की सैन्य शक्ति का अहम प्रतीक था।  यूक्रेन के ख़िलाफ़ समुद्र के रास्ते हमले का नेतृत्व यही युद्धपोत नेतृत्व कर रहा था।