भारत

युवाओं के साथ संवाद जारी, PM मोदी ने वीडियो शेयर कर जताया आभार

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को देर रात साझा किए गए अपने वीडियो पर युवाओं की जबरदस्त प्रतिक्रिया के लिए उनका धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि देशभर के युवाओं ने वीडियो देखने के बाद बड़ी संख्या में अपने सुझाव और प्रतिक्रियाएं भेजीं, जिसके लिए वे सभी के आभारी हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक और वीडियो साझा करते हुए युवाओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा, “धन्यवाद दोस्तों। कल देर रात आपसे मिलने का मौका मिला। मेरे वीडियो पर जिस तरह आपने प्रतिक्रिया दी और अपने सकारात्मक सुझाव भेजे, उसके लिए आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद।”

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी का गुरुवार देर रात जारी किया गया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। बड़ी संख्या में युवाओं ने उस पर अपनी प्रतिक्रिया दी और सुझाव भी साझा किए। अपने नए वीडियो के जरिए प्रधानमंत्री ने सभी युवाओं का आभार जताया और भविष्य में भी इसी तरह जुड़े रहने की अपील की।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button