भारत

NEET पेपर लीक विवाद: CJP के उग्र प्रदर्शन के बाद शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

NEET पेपर लीक विवाद को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) के उग्र प्रदर्शन के बाद, शनिवार को शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) पर इसकी जानकारी देते हुए उन्होंने लिखा, “देशविरोधी तत्व जंतर-मंतर और देशभर में बन रहे माहौल का गलत फायदा न उठा सकें, देश एकजुट रहे, और हमारे छात्रों का ध्यान कानूनी उलझनों के बजाय अपनी पढ़ाई और करियर पर रहे—इसीलिए मैंने प्रधानमंत्री को अपना इस्तीफा सौंप दिया है।”

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर प्रतिक्रिया देते हुए CJP ने X पर लिखा, *‘छात्र शक्ति जिंदाबाद!’* इससे पहले दिन में CJP के कार्यकर्ताओं ने साफ कर दिया था कि अगर सरकार शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अपना रुख स्पष्ट नहीं करती है, तो वे बड़ा कदम उठाने को मजबूर होंगे।


CJP कार्यकर्ता आशुतोष रंका ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया था कि केंद्रीय मंत्रियों जे.पी. नड्डा और जितेंद्र सिंह के साथ उनकी बैठक सकारात्मक रही। मुआवजे और कानूनी मुद्दों पर सहमति बन गई थी, लेकिन मुख्य मांग (शिक्षा मंत्री के इस्तीफे) पर कोई अंतिम फैसला नहीं हुआ था।

आशुतोष रंका ने कहा था, “मीडिया में खबरें आ रही थीं कि प्रधान इस्तीफा नहीं देंगे। अगर ऐसा है, तो सरकार को यह बात साफ कहनी चाहिए ताकि हम अपना अगला कदम तय कर सकें।” इसके कुछ ही देर बाद धर्मेंद्र प्रधान ने अपना इस्तीफा दे दिया।

Show More
Back to top button