Hindi Newsportal

यूपी चुनाव 2022: BJP सांसद रीता बहुगुणा जोशी के घर में लगी सेंध, सपा की साइकिल पर सवार हुए बेटे मयंक जोशी

0 611

BJP सांसद रीता बहुगुणा जोशी के घर में लगी सेंध, सपा की साइकिल पर सवार हुए बेटे मयंक जोशी 

यूपी विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण की वोटिंग से पहले समाजवादी पार्टी ने BJP सांसद रीता बहुगुणा जोशी के घर में सेंध लगा दी है। बीजेपी सांसद रीता बहुगुणा के बेटे मयंक जोशी ने समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया है।

 

 

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आजमगढ़ के गोपालपुर विधानसभा की जनसभा में इसका एलान किया। रैली के दौरान उन्होंने मयंक का मंच पर स्वागत करते हुए धन्यवाद दिया। बता दें कि कुछ दिनों पहले ही मयंक जोशी ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव से मुलाकात की थी, जिसके बाद से उनके सपा में शामिल होने की कयास लगाई जा रही थी।

रैली के संबोधन में सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि जो लोग गर्मी निकाल रहे थे वे छह चरणों में ही ठंडे पड़ गए हैं, उनके घरों से भाजपा के झंडे उतरने लगे हैं। छठे चरण में ही सपा ने विरोधियों के छक्के छुड़ा दिए। ये बाबा मुख्यमंत्री को छह चरणों के वोटिंग के बाद नींद नहीं आ रही है।