एक महीने टली ‘द ववान’ की रिलीज, सिद्धार्थ मल्होत्रा ने शेयर किया नया मोशन पोस्टर

सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की आने वाली फिल्म ‘द ववान’ की रिलीज डेट में बदलाव किया गया है। पहले यह फिल्म 28 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसे एक महीने आगे बढ़ाकर 25 सितंबर 2026 कर दिया गया है।
सिद्धार्थ मल्होत्रा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर फिल्म का मोशन पोस्टर शेयर करते हुए नई रिलीज डेट की जानकारी दी। उन्होंने लिखा, “बाघ उसकी दहाड़ है… नंदी उसकी शक्ति। और ववान… उसकी कहानी है। 25 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में।”
View this post on Instagram
नई रिलीज डेट के साथ अब फिल्म का यश की ‘टॉक्सिक’ और ‘ईथा’ के साथ होने वाला बॉक्स ऑफिस क्लैश टल गया है। हालांकि, ये दोनों फिल्में अभी भी उसी वीकेंड पर रिलीज होने वाली हैं।
फिल्म की रिलीज डेट बदलने की खबर पर फैंस ने सोशल मीडिया पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दीं। कई लोगों ने इसे सही फैसला बताया, वहीं कुछ फैंस सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की जोड़ी को बड़े पर्दे पर देखने के लिए उत्साहित नजर आए।




