भारत

यूक्रेन से भारत लौटे मेडिकल के छात्रों को NMC ने दी बड़ी राहत, भारत में कर सकेंगे इंटर्नशिप

यूक्रेन से भारत लौटे मेडिकल के छात्रों को NMC ने दी बड़ी राहत, भारत में कर सकेंगे इंटर्नशिप

 
राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) ने यूक्रेन से वापस लौटे भारतीय मेडिकल छात्रों के लिए बड़ी राहत का एलान किया। NMC ने Foriegn Medical Graduates को भारत में अपनी अनिवार्य 12 महीने की इंटर्नशिप को पूरा करने की परमिशन दे दी है। NMC ने इस संबंध में शुक्रवार 4 मार्च) को नोटिस जारी की।

 

आयोग द्वारा एक सर्कुलर जारी कर कहा गया है कि यदि Foreign Medical Graduates छात्र FMGE की परीक्षा पास कर लेते हैं तो उन्हें अपनी अधूरी पढ़ाई को भारत में पूरा करने का मौका मिलेगा। बताते चले कि FMGE को Next एग्जाम के तौर पर जाना जाता है। यह एक एक्जिट एग्जाम है। विदेश से मेडिकल की पढ़ाई कर भारत लौटे छात्रों को भारत में पोस्ट ग्रेजुएशन करने व मेडिसिन की प्रैक्टिस करने के लिए इस परीक्षा को पास करना जरूरी होता है।

 

रूस- यूक्रेन के जंग का आज दसवां दिन है। यूक्रेन पर रूस द्वारा लगातार हो रहे हमलों के कारण वहां की यूनिवर्सिटियों में मेडिकल की पढ़ाई कर रहे भारतीय छात्र वापस आ गए हैं, वहीं अभी कई छात्रों का भारत सरकार रेस्क्यू कर रही है।  ऐसे में कई ऐसे छात्र हैं जो युद्ध और कोविड-19 के चलते इंटर्नशिप भी पूरा नहीं कर पाए हैं। ऐसे छात्रों के लिए राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) ने यह सर्कुलर जारी किया है।
Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button