Hindi Newsportal

रूस-यूक्रेन युद्ध: रूस ने यूक्रेन में सीजफायर का किया एलान, फंसे हुए नागरिकों को निकलने का दिया वक्त

0 226

रूस ने यूक्रेन में सीजफायर का किया एलान, फंसे हुए नागरिकों को निकालने का दिया वक्त

रूस ने यूक्रेन में सीजफायर का ऐलान कर दिया है। रूस ने ग्रीन कॉरिडोर बनाने के लिए यह घोषणा की है। रूस ने कहा है कि मारियुपोल और वोल्नोवाखा शहरों से जब तक फंसे हुए लोगों को निकाल नहीं लिया जाता है, तब तक रूस की तरफ से कोई हमला नहीं किया जाएगा।

 

रूस और यूक्रेन की जंग का आज दसवां दिन है। दरअसल यूक्रेन पर रूसी हमलों के बीच भारत समेत कई देशों के छात्र व नागरिक यूक्रेन में फंसे हुए हैं, जिन्हें सुरक्षित बाहर निकालने को लेकर सभी देश काफी चिंतत थे, इन्हीं फंसे हुए नागरिकों को सुरक्षित रास्ता देने की मांग को लेकर रूस ने सीजफायर की घोषणा की है। बताया जा रहा है कि यह सीजफायर 6 घंटे तक लागू रहेगा।

 

इन बीते 10 दिनों में यूक्रेन की राजधानी कीव समेत कई शहरों पर रूसी सेना हमला किया है. जिसके कारण यूक्रेन के लाखों लोग बेघर हो गए। संयुक्त राष्ट्र द्वारा दी गयी जानकारी के मुताबिक रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच यूक्रेन में करीब 331 नागरिकों के मारे जाने और 675 लोगों के घायल होने की खबर आयी है।
इसके अतिरिक्त रूस की सेना ने यूरोप के सबसे बड़े न्यूक्लियर पावर प्लांट पर हमला कर कब्जा कर लिया है। इस हमले के दौरान प्लांट में आग लग गई थी जिसको लेकर कुछ समय के लिए पूरी दुनिया में परमाणु रेडिएशन का खतरा भी मंडराने लगा था। हालांकि, यूक्रेन के अधिकारियों ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि प्लान में लगी आग पर काबू पा लिया गया है और कोई विकिरण नहीं हुआ है।