खेल

वैभव सूर्यवंशी के फैन बने अमिताभ बच्चन, 15 साल के बल्लेबाज की जमकर की तारीफ

आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन से सुर्खियां बटोरने वाले राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की तारीफ अब बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने भी की है। क्वालिफायर-2 में टीम की हार के बावजूद वैभव की धमाकेदार पारी ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा।

राजस्थान रॉयल्स का आईपीएल 2026 का सफर भले ही फाइनल से एक कदम पहले खत्म हो गया हो, लेकिन 15 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अपने प्रदर्शन से क्रिकेट प्रेमियों का दिल जीत लिया। गुजरात टाइटन्स के खिलाफ क्वालिफायर-2 मुकाबले में वैभव ने महज 47 गेंदों में 96 रन की शानदार पारी खेली, जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है।

मैच के बाद बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर वैभव की जमकर सराहना की। उन्होंने लिखा, “सूर्यवंशी… कमाल का 15 साल का सूर्या। उस उम्र में तो मैं ठीक से कंचे या गिल्ली-डंडा भी नहीं खेल पाता था।”

अमिताभ बच्चन की यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई। फैंस ने भी युवा बल्लेबाज की प्रतिभा और संघर्ष की जमकर तारीफ की। कई यूजर्स ने कहा कि राजस्थान रॉयल्स की हार का सबसे बड़ा दुख यह है कि अब इस सीजन में वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी देखने को नहीं मिलेगी।

हालांकि राजस्थान रॉयल्स का खिताब जीतने का सपना टूट गया, लेकिन वैभव सूर्यवंशी ने अपने निडर अंदाज और शानदार बल्लेबाजी से खुद को भारतीय क्रिकेट के सबसे चर्चित युवा सितारों में शामिल कर लिया है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button