राजनीति

संसद सत्र के पहले दिन गर्मजोशी से हुआ पीएम मोदी का स्वागत, संसद में लगे मोदी-मोदी के नारे

संसद सत्र के पहले दिन गर्मजोशी से हुआ पीएम मोदी का स्वागत, संसद में लगे मोदी-मोदी के नारे

 

हाल ही देश के पांच राज्यों में संपन्न हुए विधानसभा चुनावों के नतीजे सामने आए है। जिसके मुताबिक बीजेपी ने चार राज्यों के विधानसभा चुनावों में शानदार प्रदर्शन किया है। चार राज्यों में बंपर जीत के बाद आज बजट सत्र 2022 का दूसरा चरण शुरू हुआ। इस सत्र के पहले दिन लोकसभा पहुंचे पीएम मोदी का बीजेपी सांसदों ने कुछ अलग अंदाज़ में स्वागत किया।

इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकसभा में पहुंचते ही बीजेपी सांसदों ने उनके नाम के नारे लगाकर उनका स्वागत किया। संसद में पीएम मोदी के स्वागत का दृश्य नीचे वीडियो में देखा जा सकता है।

गौरतलब है कि संसद के बजट सत्र 2022 के दुसरे चरण का आज पहला दिन है। उपरोक्त वीडियो में देखा जा सकता है, सदन की कार्यवाही शुरू होने पर जैसे ही पीएम मोदी सदन में दाखिल हुए, सभी राजनेता मेज थपथपाकर और मोदी-मोदी के नारे लगाते हुए गर्मजोशी तथा उत्साह के साथ उनका स्वागत करते हैं। इस दौरान सदस्यों ने भारत माता की जय के नारे भी लगाए। इसके बाद पीएम हाथ जोड़कर अंदर आते हैं और अपनी सीट पर बैठ जाते हैं।

पीएम मोदी के लोकसभा में स्वागत के दौरान अमित शाह, राजनाथ सिंह, निर्मला सीतारमण और ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित सभी केंद्रीय मंत्री तथा पार्टी के कई सांसद मौजूद थे। गौरतलब है कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और अन्य विपक्षी नेता भी सदन में मौजूद रहे।

 

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button