G7 समिट में पीएम मोदी और जेलेंस्की की अहम मुलाकात, कई मुद्दों पर हुई चर्चा

एवियन (फ्रांस): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को फ्रांस के एवियन में आयोजित G7 शिखर सम्मेलन के दौरान यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से द्विपक्षीय मुलाकात की। इस बैठक में विदेश मंत्री एस. जयशंकर और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल भी मौजूद रहे। बैठक के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर मुलाकात की जानकारी साझा की। दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय संबंधों के साथ-साथ क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा हुई।
Met President Volodymyr Zelenskyy in Evian. In recent times, India and Ukraine have been engaging extensively. This has been reflected in different areas of our cooperation. Our talks today were about reviewing different aspects of our cooperation. We both agree that trade ties… pic.twitter.com/z0CUKKw9Hj
— Narendra Modi (@narendramodi) June 17, 2026
यह मुलाकात ऐसे समय में हुई है जब G7 देशों ने रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच यूक्रेन के प्रति अपना समर्थन दोहराया है। G7 नेताओं ने संयुक्त बयान जारी कर यूक्रेन को अतिरिक्त एयर डिफेंस सिस्टम, इंटरसेप्टर मिसाइलें, लंबी दूरी के हथियार और रक्षा उत्पादन क्षमता बढ़ाने के लिए तकनीकी सहायता देने का वादा किया।
इसके अलावा G7 देशों ने सर्दियों के मौसम को देखते हुए यूक्रेन की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने में मदद करने की भी प्रतिबद्धता जताई। साथ ही रूस के तेल और गैस क्षेत्र पर और कड़े प्रतिबंध लगाने पर भी सहमति बनी। संयुक्त बयान में G7 नेताओं ने कहा कि वे यूक्रेन की स्वतंत्रता, संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा के लिए उसके साथ मजबूती से खड़े हैं।
G7 समूह ने अमेरिका और ईरान के बीच हुए शांति समझौते का भी स्वागत किया। नेताओं ने रूस-यूक्रेन संघर्ष में शांति और स्थिरता लाने के प्रयासों को आगे बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया।
G7 सम्मेलन के दौरान हुई मोदी-जेलेंस्की मुलाकात को वैश्विक सुरक्षा और अंतरराष्ट्रीय सहयोग के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।





