विदेश

Zaporizhzhia: यूरोप के सबसे बड़े न्यूक्लियर पावर प्लांट में लगी आग, रूस ने प्लांट में किया कब्ज़ा

यूरोप के सबसे बड़े न्यूक्लियर पावर प्लांट में लगी आग, रूस ने प्लांट में किया कब्ज़ा 

रूस द्वारा यूक्रेन पर ताबड़तोड़ हमलों का सिलसिला जारी है। खबर है रूस ने यूक्रेन के पावर प्लांट पर हमला कर वहां कब्जा जमा लिया है। जानकारी के मुताबिक हमलों के दौरान प्लांट में आग लग गई थी। जिसे बाद में काबू कर लिया गया है।       

रूस और यूक्रेन के बीच छिड़ी जंग का आज नौवां दिन है। देखते ही देखते यह जंग अब भयंकर रूप ले चुकी है। आलम यह है कि अब रूस ने यूक्रेन के जपोरिजिया स्थित सबसे बड़े पॉवर प्लांट पर हमला कर दिया है। बता दें यह प्लांट यूक्रेन का ही नहीं बल्कि यूरोप का भी सबसे बड़ा न्यूक्लियर पावर प्लांट है। 

बताया जा रहा है कि रूसी हमलों के चलते न्यूक्लियर पावर प्लांट में आग लग गयी। जिसके बाद प्लांट परिसर की बिल्डिंग से धुआं निकलने लगा, जिससे रेडिएशन फैलने की भी आशंका जताई गयी। हालांकि, बाद में आग पर काबू पा लिया गया। प्लांट से धुंआ निकलने को लेकर अमेरिका, ब्रिटेन आदि ने चिंता व्यक्त की।

न्यूक्लियर प्लांट में आग के बाद जेलेंस्की ने कही यह बात    

संयंत्र अधिकारियों का कहना है कि प्लांट के सभी कर्मचारी सुरक्षित हैं और अब रेडिएशन का स्तर भी सामान्य है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने रूस पर परमाणु आतंक का सहारा लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि यदि यहां धमाका हुआ तो ये चेर्नोबिल में हुए हादसे से भी 10 गुना ज्यादा बड़ा हादसा होगा। जिससे पूरा यूरोप भी खत्म हो सकता है।  

दरअसल, अप्रैल 1986 में चेर्नोबिल न्यूक्लियर पावर प्लांट में एक हादसा हुआ था। इस हादसे में मारे गए लोगों का सही आंकड़ा मौजूद नहीं है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस हादसे में करीब 93 हजार लोगों की मौत हुई होगी।    

जपोरिजिया प्लांट क्यों है इतना अहम 

यह प्लांट यूक्रेन की राजधानी कीव के दक्षिण-पूर्व में 550 किलोमीटर दूर स्थित है। जो यूक्रेन की 25 प्रतिशत बिजली सप्लाई करता है। यह यूरोप का सबसे बड़ा न्यूक्लियर प्लांट है, जो दुनिया में नौवें नंबर पर है। इस प्लांट में कुल छह रिएक्टर हैं, जो कुल 5700 मेगावॉट बिजली की आपूर्ति करते हैं। इस पावर प्लांट से पूरे यूक्रेन के लगभग 40 लाख घरों में बिजली की सप्लाई होती है।

Show More

Nupendra Singh

A rapid increase in the rate of fake news and its ill effect on society encourages me to work as a fact-checker in NewsMobile. I believe one should always check the facts before sharing any information with others. I have gained two years of experience in fact-checking

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button