समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि दिल्ली में उनके हेलिकॉप्टर को रोक लिया गया है और मुजफ्फरनगर के लिए उड़ान भरने की इजाजत नहीं दी जा रही है। हालांकि, आधे घंटे बाद उन्होंने एक ट्वीट के जरिए बताया कि उन्हें उड़ान की इजाजत मिल गई है।
उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए आरोप लगाया था कि, “मेरे हैलिकॉप्टर को अभी भी बिना किसी कारण बताए दिल्ली में रोककर रखा गया है और मुज़फ़्फ़रनगर नहीं जाने दिया जा रहा है। जबकि भाजपा के एक शीर्ष नेता अभी यहाँ से उड़े हैं। हारती हुई भाजपा की ये हताशा भरी साज़िश है। जनता सब समझ रही है,”
मेरे हैलिकॉप्टर को अभी भी बिना किसी कारण बताए दिल्ली में रोककर रखा गया है और मुज़फ़्फ़रनगर नहीं जाने दिया जा रहा है। जबकि भाजपा के एक शीर्ष नेता अभी यहाँ से उड़े हैं। हारती हुई भाजपा की ये हताशा भरी साज़िश है।
जनता सब समझ रही है… pic.twitter.com/PFxawi0kFD
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) January 28, 2022
अखिलेश यादव ने एक अन्य ट्वीट में लिखा, ”सत्ता का दुरूपयोग हारते हुए लोगों की निशानी है… समाजवादी संघर्ष के इतिहास में ये दिन भी दर्ज होगा! हम जीत की ऐतिहासिक उड़ान भरने जा रहे हैं…।”
सत्ता का दुरूपयोग हारते हुए लोगों की निशानी है… समाजवादी संघर्ष के इतिहास में ये दिन भी दर्ज होगा!
हम जीत की ऐतिहासिक उड़ान भरने जा रहे हैं… pic.twitter.com/RLrio4WNWm
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) January 28, 2022
बता दे कि अखिलेश यादव ने लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट से प्राइवेट वायुयान से सुबह 10:30 बजे दिल्ली प्रस्था किया। उनका 11:45 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरना निर्धारित था। यहां से 12:15 बजे हेलिकॉप्टर से मुजफ्फरनगर पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड पर लैंड करने की योजना थी।