तमिलनाडु के CM विजय का NEET को लेकर बड़ा बयान, बोले- ‘इसे तुरंत रद्द किया जाए’
छात्रों के प्रदर्शन और राहुल गांधी की हिरासत पर तमिल सुपरस्टार और सीएम विजय ने तोड़ी चुप्पी, केंद्र सरकार से की छात्रों की भावनाएं समझने की मांग।

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और प्रसिद्ध अभिनेता सी. जोसेफ विजय ने देश भर में चल रहे छात्र प्रदर्शनों पर अपनी चुप्पी तोड़ दी है। नीट (NEET) परीक्षा प्रणाली और छात्रों के विरोध प्रदर्शन को लेकर विजय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर एक लंबा नोट साझा किया है।
நீட் தேர்வு குளறுபடிகளை எதிர்த்து டெல்லியில் நடைபெற்ற இளைஞர்கள் போராட்டத்திற்கு ஆதரவாகக் களமிறங்கிய மக்களவை எதிர்க்கட்சித் தலைவர் திரு. ராகுல்காந்தி அவர்கள் உள்ளிட்ட தலைவர்கள் பலர் கைது செய்யப்பட்டது, ஜனநாயகத்திற்கு எதிரானது. ஒன்றிய அரசின் இச்செயல்பாடுகள் கண்டிக்கத்தக்கவை.…
— TVK Vijay (@TVKVijayHQ) July 22, 2026
नीट परीक्षा को खत्म करने की मांग
अपने बयान में सीएम विजय ने कहा कि उनकी पार्टी ‘तमिलागा वेत्री कड़गम’ (TVK) का रुख बिल्कुल साफ है। उन्होंने जोर देकर कहा कि नीट परीक्षा प्रणाली को पूरी तरह से समाप्त कर दिया जाना चाहिए। विजय के अनुसार, सिर्फ वोट बैंक की राजनीति के लिए ऐसा सिस्टम जारी रखना ठीक नहीं है जो न सिर्फ छात्रों बल्कि उनके परिवारों को भी बुरी तरह प्रभावित करता है।
राहुल गांधी की हिरासत की निंदा
दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन के दौरान लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की गिरफ्तारी और पुलिस कार्रवाई पर भी विजय ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि नीट परीक्षा में अनियमितताओं के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे युवाओं का समर्थन करने आगे आए नेताओं और राहुल गांधी को हिरासत में लेना पूरी तरह से अलोकतांत्रिक है।
कई हस्तियां भी उतरीं समर्थन में
बता दें कि नीट और संसद मार्च के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई के खिलाफ देश भर में गुस्सा देखा जा रहा है। दिल्ली, मुंबई और चेन्नई समेत कई शहरों में छात्र और मशहूर हस्तियां विरोध प्रदर्शनों में शामिल हो रही हैं।






Some really marvellous work on behalf of the owner of this web site, utterly outstanding subject matter.