मनोरंजन

जैकी श्रॉफ की फैमिली एंटरटेनर फिल्म का ऐलान, सामने आई रिलीज डेट

बॉलीवुड अभिनेता जैकी श्रॉफ एक बार फिर अपने अलग अंदाज में दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं। उनकी नई फिल्म ‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो: एलियंस का आगमन’ की रिलीज डेट सामने आ गई है। यह फिल्म 29 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

फिल्म का नया पोस्टर भी जारी किया गया है, जिसे जी स्टूडियोज़ ने शेयर किया है। पोस्टर में जैकी श्रॉफ हाथ में एक पौधा पकड़े नजर आ रहे हैं, जबकि उनके पीछे एक बड़े सुपरहीरो की तस्वीर दिखाई दे रही है। पोस्टर के साथ मजेदार कैप्शन लिखा गया है, “फटा पोस्टर, निकला सुपरहीरो दादाजी!”

पोस्टर और टीजर को देखकर साफ है कि फिल्म में कॉमेडी, फैंटेसी और पारिवारिक मनोरंजन का शानदार मेल देखने को मिलेगा। कहानी बचपन की कल्पनाओं, मासूमियत और सुपरहीरो की दुनिया के इर्द-गिर्द घूमती नजर आती है। फिल्म का निर्देशन और लेखन मनीष सैनी ने किया है। इसमें जैकी श्रॉफ के अलावा प्रतीक बब्बर, भाग्यश्री, शरत सक्सेना, कुमार सौरभ और मिहिर गोडबोले भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

फिल्म की कहानी एक बुजुर्ग किरदार पर आधारित है, जो अपनी कल्पनाओं की दुनिया में खुद को सुपरहीरो मानने लगता है। टीजर रिलीज होने के बाद से ही बच्चों और फैमिली ऑडियंस के बीच फिल्म को लेकर काफी उत्साह बना हुआ है। ‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो: एलियंस का आगमन’ 29 मई 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button