मनोरंजन

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ का टाइटल ट्रैक रिलीज, एक्शन से भरपूर अवतार में दिखे एक्टर

बॉलीवुड अभिनेता णवीर सिंह इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘धुरंधर’ को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आने के बाद अब इसका टाइटल ट्रैक रिलीज कर दिया गया है, जिसने दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है।

फिल्म ‘धुरंधर’ का टाइटल ट्रैक 2 मिनट 39 सेकंड का है, जिसके बोल हैं ‘ना दे दिल परदेसी नू…’। गाने में रणवीर सिंह एक खूंखार और एक्शन से भरपूर अवतार में नजर आ रहे हैं। उन्हें दुश्मनों पर जोरदार वार करते हुए और फुल एक्शन मोड में देखा जा सकता है।

आदित्य धर के निर्देशन में बनी यह फिल्म एक सीक्रेट एजेंट की कहानी है, जो पाकिस्तान में रहकर आतंकियों का सफाया करता है। फिल्म 5 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसमें रणवीर सिंह के साथ आर. माधवन, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button