भारत

UGC NET Answer Key 2026 जल्द होगी जारी, जानिए उम्मीदवारों के लिए जरूरी अपडेट

नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) जल्द ही UGC NET जून 2026 की प्रोविजनल आंसर की और उम्मीदवारों की रिस्पॉन्स शीट जारी कर सकती है। अभ्यर्थी इसे आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे। हालांकि, NTA ने अभी तक इसकी आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की है, लेकिन पिछले वर्षों के ट्रेंड को देखें तो परीक्षा खत्म होने के एक से दो सप्ताह के भीतर प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी जाती है।

UGC NET जून 2026 परीक्षा का आयोजन 22 जून से 30 जून तक कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में किया गया था। आंसर की जारी होने के बाद उम्मीदवार अपने उत्तरों का मिलान कर सकेंगे, संभावित अंक का अनुमान लगा सकेंगे और यदि किसी उत्तर पर आपत्ति हो तो उसे ऑनलाइन दर्ज भी कर सकेंगे।

ऐसे डाउनलोड करें UGC NET Answer Key 2026

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाएं।
  • होमपेज पर UGC NET June 2026 Answer Key के लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना एप्लीकेशन नंबर, जन्मतिथि या पासवर्ड और सिक्योरिटी पिन दर्ज कर लॉग इन करें।
  • स्क्रीन पर प्रोविजनल आंसर की, प्रश्न पत्र और रिस्पॉन्स शीट दिखाई देगी।
  • इसे डाउनलोड करके भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।

आपत्ति दर्ज करने का मिलेगा मौका

यदि किसी उम्मीदवार को प्रोविजनल आंसर की में किसी उत्तर पर आपत्ति है, तो वह NTA द्वारा तय समय सीमा के भीतर ऑनलाइन चुनौती (Challenge) दर्ज कर सकेगा। सभी आपत्तियों की समीक्षा के बाद एजेंसी फाइनल आंसर की जारी करेगी।

कब आएगा UGC NET जून 2026 का रिजल्ट?

UGC NET जून 2026 का रिजल्ट फाइनल आंसर की जारी होने के बाद घोषित किया जाएगा। रिजल्ट आने पर उम्मीदवार अपने एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि की मदद से स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button