ताज़ा खबरेंमनोरंजन

फिल्म एक्टर नवाज़ुद्दीन सिद्दीक़ी का छलका दर्द, घरेलू विवादों में घिरे नवाज़ुद्दीन, शेयर किया इमोशनल पोस्ट

फिल्म एक्टर नवाज़ुद्दीन सिद्दीक़ी का छलका दर्द, घरेलू विवादों में घिरे नवाज़ुद्दीन, शेयर किया इमोशनल पोस्ट

 

इन दिनों सोशल मीडिया पर फिल्म अभिनेता नवाज़ुद्दीन सिद्दीक़ी अपनी निजी जिंदगी को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए हैं। उनके और उनकी पत्नी आलिया के बीच अब दरार आचुकी है। उनकी पत्नी ने उन पर और उनकी मां पर घरेलू हिंसा के आरोप लगाए है। उनकी पत्नी ने कुछ दिन पहले एक इमोशनल वीडियो पोस्ट करते हुए दावा किया था कि उन्हें और उनके बच्चों को घर में नहीं घुसने दिया जा रहा।

इसी पर आज फिल्म अभिनेता नवाज़ुद्दीन सिद्दीक़ी ने अपनी चुप्पी थोड़ी है। उनकी पत्नी द्वारा उनपर लगाए गए आरोपों पर आज नवाज सिद्दीक़ी ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर कर उनकी पत्नी आलिया के सभी आरोपों को पूरी तरह से गलत बताया है।

सोमवार को उन्होंने पोस्ट में लिखा कि- ‘मेरी चुप्पी की वजह से हर जगह मुझे बुरे इंसान के तौर पर दिखाया जा रहा है। मैं इसलिए चुप रहा था, क्योंकि यह सारा तमाशा कहीं ना कहीं मेरे छोटे बच्चे भी पढ़ रहे होंगे। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स, प्रेस और चंद लोग, एकतरफा और फर्जी वीडियोज के जरिए मेरे चरित्र हनन का लुत्फ उठा रहे हैं। कुछ बातें हैं, जो मैं बताना चाहूंगा।’

1. ‘पहली बात तो ये कि आलिया और मैं कई सालों से एक साथ नहीं रह रहे हैं। हमारा पहले ही डाइवोर्स हो चुका है। लेकिन सिर्फ बच्चों के लिए हमारी आपसी समझ थी.’

2. ‘क्या किसी को ये पता है कि मेरे बच्चे इंडिया में क्यों हैं और पिछले 45 दिनों से स्कूल क्यों नहीं जा रहे हैं? स्कूल मुझे लेटर्स भेज रहा है कि बहुत लंबी छुट्टियां हो गई हैं। मेरे बच्चों को 45 दिन से बंधक बनाया हुआ है। वो दुबई में अपने स्कूल नहीं जा पा रहे हैं।

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

2 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button