Shraddha Murder Case: हत्या की साजिश को सुलझाने में जुटी पुलिस
नई दिल्ली: श्रद्धा की भीषण हत्या ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है जबकि पुलिस मामले के विभिन्न पहलुओं की जांच में लगी हुई है. पुलिस मामले के कथित आरोपी आफताब को आगे महरौली वन क्षेत्र में ले गई. जहां उसने कथित तौर पर श्रद्धा के शरीर के अंगों को ठिकाने लगाया था.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी ने शव के टुकड़ों को स्टोर करने के लिए नया फ्रिज खरीदा था. आगे पुलिस जांच कर रही है कि क्या आरोपी ने पीड़िता की हत्या की साजिश के तहत दिल्ली के छतरपुर इलाके में एक फ्लैट किराए पर लिया था.
पुलिस सूत्रों के मुताबिक- आफताब ने ये हत्या सोचसमझकर और खोजबीन करके की. आफताब ने श्रद्धा का मोबाइल फोन महाराष्ट्र में कहीं फेंका है. पुलिस मोबाइल बरामद करने के लिए श्रद्धा के मोबाइल की आखिरी लोकेशन निकाल रही है. जिस हथियार से श्रद्धा की बॉडी काटी वो दिल्ली में किसी जगह पर फेंका है, पुलिस उस हथियार को तलाश रही है.
वहीं इस मामल के बाद श्रद्धा वाकर के पिता ने आरोपी के लिए मौत की सजा की मांग की. उसके पिता ने कहा कि “श्रद्धा अपने चाचा के करीब थी और मुझसे ज्यादा बात नहीं करती थी. मैं कभी भी आफताब के संपर्क में नहीं था.”
उन्होंने आगे कहा कि “मुझे दिल्ली पुलिस पर भरोसा है और जांच सही दिशा में आगे बढ़ रही है.”






hgh kur kaufen
References:
list.ly