ताज़ा खबरें

जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में टारगेट किलिंग, आतंकियों ने बिहार के प्रवासी मजदूर की गोली मारकर ली जान, सीएम नीतीश ने जताया दुख

जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में टारगेट किलिंग, आतंकियों ने बिहार के प्रवासी मजदूर की गोली मारकर ली जान, सीएम नीतीश ने जताया दुख

 

आज यानी शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में आतंकवादियों ने बिहार के एक प्रवासी मजदूर की हत्या कर दी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रात करीब 1 बजे बांदीपोरा के हाजिन क्षेत्र के सदनारा गांव में आतंकवादियों ने मोहम्मद अमरेज (19) पर गोलियां चलाईं। अब जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में आतंकियों ने एक प्रवासी मजदूर की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है।

इस घटना पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दुःख जताया। उन्होंने इस घटना को काफी दुखद बताया है। मुख्यमंत्री ने इस आतंकी हमले में मृत मोहम्मद अमरेज के निकटतम आश्रित को मुख्यमंत्री राहत कोष से 2 लाख रुपये देने की घोषणा की है। श्रम संसाधन विभाग एवं समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं से नियमानुसार अन्य लाभ दिलाने का अधिकारियों को निर्देश दिया है।

 

आतंकी हमले में मारे गए मोहम्मद अमरेज बिहार के रहने वाले थे। अमरेज का घर कुमारखंड थाना इलाके के बैसाढ़ पंचायत में वार्ड पांच डोंगा में है। उनकी उम्र महज 19 साल की थी। वह कश्मीर में रजाई मिस्त्री का काम करते थे। गुरुवार रात वह बांदीपोरा के सुंबल में अपने भाई के साथ सो रहा था, तभी फायरिंग की आवाज सुनाई दी। वह उठकर बाहर गए तो आतंकियों ने उसे गोली मार दी। पुलिस की मदद से उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button