ताज़ा खबरें

Gujrat: ताज़िया जुलूस के दौरान हुआ बड़ा हादसा, करंट लगने से हुई इतनों की मौत

Gujrat: ताज़िया जुलूस के दौरान हुआ बड़ा हादसा, करंट लगने से हुई इतनों की मौत

गुजरात के जामनगर में मुहर्रम की पूर्व संध्या पर एक बड़ा हादसा हुआ। यहां जामनगर में निकाले जा रहे ताजिया जुलूस के दौरान करंट लगने से दो लोगों की मौत हो गई और 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बी-संभाग थाने के एक अधिकारी ने मीडिया को बताया कि घटना सोमवार की रात करीब सवा 11 बजे हुई, जब जुलूस शहर के धारानगर मोहल्ले से गुजर रहा था। इस घटना के बाद वहां हड़कंप मच गया।

पुलिस ने मीडिया को बताया, जुलूस में शामिल एक ताजिया ऊपर से गुजर रहे बिजली के तार के संपर्क में आया गया। इससे, ताजिया में करंट उतर आया, इसकी चपेट में 12 लोग आ गए। पुलिस ने बताया सभी घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने दो को मृत घोषित कर दिया। अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान आसिफ यूनुस भाई मलिक (23) और मोहम्मद वहीद (25) के तौर पर हुई है; ताजिया आम तौर पर बांस से बनाया जाता है और रंगीन रोशनी एवं कागज से उसे सजाया जाता है। आपको बता दें कि देश के कई राज्यों में ताजिया जुलूस के दौरान बिजली कट कर दी जाती है ताकि कोई हादसा ना हो।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button