चंडीगढ़ रेप केस में फिल्म इंडस्ट्री के प्रोडक्शन डिजाइनर सैनी एस जोहराय पर गंभीर आरोप

फिल्म और वेब सीरीज इंडस्ट्री से जुड़े प्रोडक्शन डिजाइनर Saini S Johray को चंडीगढ़ में दर्ज एक रेप केस में गिरफ्तार किया गया है। सैनी एस जोहराय ‘धुरंधर’ और ‘द फैमिली मैन’ जैसे प्रोजेक्ट्स से जुड़े रहे हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक युवती ने उन पर यौन शोषण, गलत तरीके से बंधक बनाकर रखने और मारपीट करने का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता का कहना है कि जोहराय ने उसे एक प्रोफेशनल मीटिंग के बहाने पांच सितारा होटल में बुलाया था, जहां कथित तौर पर यह घटना हुई।
महिला की शिकायत के बाद 21 अप्रैल 2026 को चंडीगढ़ में FIR दर्ज की गई। इसके बाद पुलिस ने सैनी एस जोहराय को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि बाद में जिला अदालत से उन्हें जमानत मिल गई।
सैनी एस जोहराय मुंबई के आर्ट डायरेक्टर और प्रोडक्शन डिजाइनर हैं। उन्होंने दिल्ली के कॉलेज ऑफ आर्ट से पढ़ाई की और बाद में पुणे स्थित फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (FTII) से आर्ट डायरेक्शन और प्रोडक्शन डिजाइन में मास्टर्स किया।
उन्होंने ‘द नाइट मैनेजर’, ‘इनसाइड एज’, ‘24’, ‘टूथ परी’, ‘आजाद’, ‘बादशाहो’, ‘नौटंकी साला’ और ‘धुरंधर’ जैसे कई प्रोजेक्ट्स में काम किया है। इसके अलावा वे कई बड़े ब्रांड्स के विज्ञापन अभियानों से भी जुड़े रहे हैं।





