गिरफ्तार हुआ महिला के साथ दुर्व्यवहार करने वाला गैंगस्टर श्रीकांत त्यागी

गिरफ्तार हुआ महिला के साथ दुर्व्यवहार करने वाला गैंगस्टर श्रीकांत त्यागी
यूपी पुलिस ने आज मंगलवार को कथित बीजेपी नेता और गैंगस्टर श्रीकांत त्यागी को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें श्रीकांत त्यागी को नोएडा की ओमैक्स सोसायटी में महिला से अभद्रता करने के बाद गिरफ्तार किया गया है। त्यागी को मेरठ से गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि श्रीकांत त्यागी पिछले चार दिन से फरार चल रहा था यूपी के साथ-साथ उत्तराखंड पुलिस भी उसे ढूंढ़ रही थी। श्रीकांत त्यागी लगातार पत्नी और वकील से बात करने की कोशिश कर रहा था। इसी से पुलिस को उसकी लोकेशन की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस ने मेरठ से श्रीकांत को गिरफ्तार कर लिया।
#ShrikantTyagi को उत्तर प्रदेश में नोएडा के पास पुलिस ने गिरफ्तार किया: उत्तर प्रदेश पुलिस सूत्र
हाल ही में वायरल हुए एक वीडियो में, त्यागी को नोएडा के सेक्टर 93 की ग्रैंड ओमेक्स में एक महिला के साथ दुर्व्यवहार देखा गया था और तब से वह फरार था। pic.twitter.com/rtWvC75iok
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) August 9, 2022
बताते चले कि कुछ दिन पूर्व सोशल मीडिया पर श्रीकांत त्यागी का एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था। इस वीडियो में त्यागी खुद को बीजेपी नेता बताते हुए, पड़ोस में रहने वाली एक महिला सेगाली-गलौज कर उनके साथ दुर्व्यवहार कर रहा है। घटना दिल्ली के पास के एक सोसाइटी की थी। पुलिस ने बताया था कि पीड़ित महिला और आरोपी बीजेपी कार्यकर्ता श्रीकांत त्यागी के बीच पार्क में एक पेड़ को लेकर आपसी कहासुनी शुरू हुई थी। श्रीकांत ने ग्रैंड ओमैक्स सोसाइटी सेक्टर 93 बी नोएडा के पार्क में पाल्म ट्री लगाया था। महिला चाहती थी कि वो इसे वहां से हटाए। बता दें कि सोसाइटी में रहने वाले लोगों के साथ श्रीकांत त्यागी का विवाद 2019 से ही चला आ रहा है। सोसाइटी के लोगों को आरोप है कि त्यागी ने जानबूझकर कॉमन एरिया में इस पेड़ को लगाया है और इसे हटाए जाने की बात कहने पर वो उन्हें धमकी दे रहा है।





