न्यूज़मोबाइल सुर्खियां

ट्रंप का बड़ा ऐलान: ईरान से कारोबार करने वाले देशों पर लगाया 25% टैरिफ

वाशिंगटन. अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बड़ा फैसला लिया है. उन्होंने घोषणा की है कि जो भी देश ईरान के साथ व्यापारिक गतिविधियां करेगा, उसे अमेरिका के साथ होने वाले कारोबार पर 25 फीसदी का भारी शुल्क चुकाना पड़ेगा… पूरी खबर पढ़ें
हैरिस-मंधाना की तूफानी पारी से RCB ने UP वॉरियर्स पर हासिल की शानदार जीत

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने सोमवार को नवी मुंबई में यूपी वॉरियर्ज के खिलाफ अपने विमेंस प्रीमियर लीग मैच में शानदार बैटिंग करते हुए नौ विकेट से जीत हासिल की. यह जीत ग्रेस हैरिस और कप्तान स्मृति मंधाना की शानदार ओपनिंग पार्टनरशिप की बदौलत मिली… पूरी खबर पढ़ें
उत्तर भारत में भीषण शीतलहर, गुरुग्राम में पारा 1 डिग्री से नीचे

उत्तर भारत में चल रही कड़ाके की ठंड ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 0.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पहाड़ी शहर शिमला के करीब 4 डिग्री सेल्सियस तापमान से भी कम रहा। यह स्थिति उत्तर भारत में चल रही तेज शीतलहर की गंभीरता को दिखाती है… पूरी खबर पढ़ें
NM Verified: हनुमान मंदिर में भक्ति में लीन बंदर का वीडियो है AI Generated

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक बंदर हनुमान मंदिर में पूजा का आनंद लेते हुए दिखाई दे रहा है. वीडियो में दावा किया जा रहा है कि, एक बंदर हनुमान जी की आरती में भक्ति में लीन हो गया. चलिए इस दावे की पुष्टि करते हैं… पूरी खबर पढ़ें




