NM वेरिफाइड

NM Verified: हनुमान मंदिर में भक्ति में लीन बंदर का वीडियो है AI Generated

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक बंदर हनुमान मंदिर में पूजा का आनंद लेते हुए दिखाई दे रहा है. वीडियो में दावा किया जा रहा है कि, एक बंदर हनुमान जी की आरती में भक्ति में लीन हो गया. चलिए इस दावे की पुष्टि करते हैं.

Facebook पर यूजर ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, “इस वायरल वीडियो में हनुमान जी की आरती में एक बंदर भक्ति में लीन देखा गया है” यूजर ने वीडियो जनवरी 6, 2026 को पोस्ट किया.

NM Verified 

न्यूज़मोबाइल की पड़ताल में हमने जाना कि यह वीडियो AI-Generated है

हमने वायरल वीडियो को जरा ध्यान से देखा तो हमें इस वीडियो में कई तृटियां दिखीं. साथ ही हमने वीडियो से संबंधित कुछ की-वर्ड सर्च किए जिससे हमने जाना कि इस तरह की कोई घटना नहीं हुई है. ना ही हमें इस तरह की खबर की कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली.

हमने वीडियो को देखा तो वीडियो में मंदिर के पास जल रहे दिए आप्राकृतिक लग रहे हैं. जबकि वीडियो में मौजूद एक शख्स कैमरे में यह दृश्य कैप्टचर करता दिखाई दे रहा है लेकिन उसके फोन का वीडियो वास्तविक घटना से मेल नहीं खा रहा है.

हमे शक हुआ कि यह वीडियो एआई द्वारा निर्मित है तो हमने इस वीडियो की जांच के लिए एआई डिटेक्टर टूल का इस्तेमाल किया. हमने वीडियो को मुख्य-फ्रेमों में विभाजित किया और AI डिटेक्शन टूल का उपयोग किया जिसमें हमने जाना कि यह वीडियो AI Generated है.

निष्कर्ष

अंत: हमने जाना कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो AI-Generated है, जिसे भ्रामक दावे के साथ सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button