ताज़ा खबरें

चीन के साथ डील, अब भारत-अमेरिका के साथ जल्द होगा व्यापार समझौता: ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को चीन के साथ व्यापार समझौते को लेकर बड़ी घोषणा की. साथ ही ट्रंप ने भारत को लेकर भी प्रतिक्रिया दी है. ट्रंप ने गुरुवार को कहा कि अमेरिका भारत के साथ भी बहुत बड़ी ट्रेड डील करने वाला है.

 

ट्रंप ने हाल ही में ‘बिग ब्यूटीफुल बिल’ कार्यक्रम में हिस्सा लिया. इस दौरान उन्होंने साफ कर दिया कि अमेरिका कुछ ही देशों के साथ ट्रेड डील करेगा. उनका कहना है कि हर किसी के साथ समझौता नहीं होगा. उन्होंने कहा कि हम लेटर भेजकर सभी को शुक्रिया कहेंगे और उसने 25, 35 या 45 प्रतिशत भुगतान करने के लिए कहेंगे. यह आसान तरीका होगा.

 

ट्रंप के इस बयान के बाद अब यह अंदेशा लगाया जा रहा है कि भारत और अमेरिका के बीच जल्द ही ट्रेड डील साइन हो सकती है. दोनों देश 9 जुलाई से पहले समझौते को अंतिम रूप दे सकते हैं. बता दें कि अमेरिका ने भारत से आने वाले सामान पर 26 प्रतिशत टैरिफ लगाने की घोषणा की थी. वहीं भारत चाहता है कि 26 प्रतिशत टैरिफ को वापस लिया जाए. ट्रंप के टैरिफ फैसले को लेकर काफी बवाल मचा था. उसने चीन पर भी टैरिफ लगाया था. चीन ने भी इसके जवाब में अमेरिका पर टैरिफ लगा दिया.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button