विदेश

भारत के Operation Sindoor के बाद पाकिस्तान का सरेंडर! कहा- ‘हम भी एक्शन नहीं लेंगे’

पहलगाम में हुए आतंकवादी हमेल के बाद उन मासूमों की हत्याओं का बदला लेते हुए भारतीय सेना ने आज बड़ा एक्शन लिया. इस एक्शन में भारतीय सेना ने पाकिस्तान में स्थित 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया और उन्हें नष्ट कर दिया. वहीं भारत के इस एक्शन के बाद पाकिस्तान ने सरेंडर कर दिया है. पाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा, कि अगर भारत अब कोई हमला नहीं करता है तो हम भी एक्शन नहीं लेंगे.

 

दरअसल, पाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा मुहम्मद आसिफ ने पाकिस्तान के एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा कि अगर भारत हमला रोक दे, तो हम भी कुछ नहीं करेंगे.

 

वहीं, Bloomberg से बातचीत करते हुए ख्वाजा मुहम्मद आसिफ ने कहा कि हम भारत के प्रति कोई दुश्मनी वाली कार्रवाई नहीं कर रहे, हम तो सिर्फ अपनी जमीन की हिफाजत कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि बीते दो हफ्तों से पाकिस्तान साफ कर चुका है कि वो भारत के खिलाफ कोई भी हमला शुरू नहीं करेगा. लेकिन अगर भारत हमला करेगा, तो जवाब जरूर मिलेगा.

 

इससे पहले बुधवार को चीन ने दोनों देशों को शांती बनाए रखने की हिदायत दी. भारत और पाकिस्तान के बीच चल रही स्थिति के बारे में मीडिया द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में, चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने बुधवार को कहा कि ‘चीन को आज सुबह भारत द्वारा की गई सैन्य कार्रवाई खेदजनक लगती है. हम मौजूदा स्थिति को लेकर चिंतित हैं. भारत और पाकिस्तान हमेशा एक दूसरे के पड़ोसी हैं और रहेंगे. वे दोनों चीन के पड़ोसी भी हैं. चीन सभी तरह के आतंकवाद का विरोध करता है. हम दोनों पक्षों से शांति और स्थिरता के व्यापक हित में काम करने, शांत रहने, संयम बरतने और ऐसी कार्रवाई करने से बचने की गुजारिश करते हैं, जो स्थिति को और जटिल बना सकती है.’

If you want to fact-check any story, WhatsApp it now on +91 11 7127 9799 or Click Here

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button