ताज़ा खबरें

दिल्ली में बड़ा हादसा, कुछ सेकंड में ढेर हुई पांच मंजिला इमारत, देखें वीडियो

दिल्ली में बड़ा हादसा, कुछ सेकंड में ढेर हुई पांच मंजिला इमारत, देखें वीडियो

 

देश की राजधानी दिल्ली से बुधवार को एक बड़ी खबर समाने आयी है। यहां भजनपुरा इलाके में एक 5 मंजिला मकान भरभराकर गिर गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक यह करीब 20 साल पुराना था। घटना के वक्त पास ही मौजूद किसी शख्स ने इस पूरे हादसे को अपने कैमरे में कैद कर लिया। वायरल वीडियो को नीचे देखा जा सकता है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि इमारत धीरे-धीरे सामने की ओर झुकने लगी। फिर कुछ ही मिनट में एक तेज आवाज के साथ गिर गई और मलबे में तब्दील हो गई। हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल हो गया था। घटना की खबर मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई है। फिलहाल किसी के हताहत होनी की कोई खबर नहीं आई है।

दिल्ली पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंचीं थी। मलबा हटाने का काम किया जा रहा है। मकान गिरने से आसपास के बिजली के तार भी टूट गए हैं, जिसे रिपेयर करने का काम किया जा रहा है। जब मकान गिरा उस दौरान नीचे कुछ वाहन भी खड़े थे, जो मलबे की चपेट में आ गए। उन्हें भी निकाला जा रहा है।

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button