Hindi Newsportal

इंडियन नेवी का एक हेलीकाप्टर हुआ दुर्घटना का हुआ शिकार, कड़ी मशक्क्त के बाद चालक दल के तीन सदस्य सुरक्षित

फाइल इमेज: helicopter
0 394
इंडियन नेवी का एक हेलीकाप्टर हुआ दुर्घटना का हुआ शिकार, कड़ी मशक्क्त के बाद चालक दल के तीन सदस्य सुरक्षित

आज यानी 8 मार्च को जहाँ देश दुनिया में सब एक तरफ होली का जश्न मना रहे थे,वहीं दूसरी तरफ भारतीय नौसेना का एक हेलीकाप्टर दुर्घटना का शिकार हो गया।  भारतीय नौसेना का  एडवांस लाइट हेलीकॉप्टर मुंबई तट से दूर अरब सागर के पास हादसे का शिकार हो गया।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक कड़ी मशक्क्त के बाद चालक दल के तीन सदस्यों को सुरक्षित निकल लिया गया है।  इस दौरान यह तट के पास एक दुर्घटना का शिकार हो गया। इस वजही से इसे पानी पर आपात स्थिति में लैंड करना पड़ा।

तत्काल खोज और बचाव अभियान की वजह से नौसेना के गश्ती जहाज ने चालक दल के तीन सदस्यों की सुरक्षित बचा लिया। घटना की जांच के आदेश दिए गए हैं। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।