विदेश

ऑस्ट्रेलिया पहुंचे पीएम मोदी, भारतीय समुदाय ने किया जोरदार स्वागत

प्रधानमंत्री Narendra Modi बुधवार को अपनी तीन देशों की यात्रा के दूसरे पड़ाव के तहत ऑस्ट्रेलिया पहुंचे। यहां पहुंचने पर उनका एयरपोर्ट पर औपचारिक स्वागत किया गया। प्रधानमंत्री मोदी अपने तीन दिवसीय ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री Anthony Albanese से मुलाकात करेंगे और दोनों देशों के बीच कई अहम मुद्दों पर चर्चा करेंगे। इसके अलावा वह भारतीय समुदाय के लोगों से भी बातचीत करेंगे।

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि वह प्रधानमंत्री अल्बनीज के साथ बातचीत को लेकर उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलिया में रहने वाला भारतीय समुदाय दोनों देशों की साझेदारी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।


ऑस्ट्रेलिया पहुंचने के बाद भारतीय समुदाय के लोगों ने प्रधानमंत्री मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं और लोगों ने “वंदे मातरम”, “भारत माता की जय” और “मोदी-मोदी” के नारे लगाए।

प्रधानमंत्री मोदी के दौरे को लेकर ऑस्ट्रेलिया में रह रहे भारतीय समुदाय में उत्साह देखने को मिला। लोगों का कहना है कि इस यात्रा से भारत और ऑस्ट्रेलिया के रिश्ते और मजबूत होंगे।

भारतीय समुदाय के सदस्य लकी सिंह ने कहा कि पीएम मोदी का यह दौरा दोनों देशों के बीच संबंधों को और गहरा करने में मदद करेगा।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button