ताज़ा खबरें

पीएम मोदी ने इंडिया गेट पर किया नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा का अनावरण

पीएम मोदी ने इंडिया गेट पर किया नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा का अनावरण

आज यानी गुरुवार को इंडिया गेट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा का अनावरण किया। बड़े समारोह में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 28 फीट की मूर्ति को सुसज्जित किया गया है।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, अनावरण की जा रही नेताजी की भव्य प्रतिमा को 280 मीट्रिक टन वजन वाले ग्रेनाइट के एक अखंड ब्लॉक से तरशा गया है। 26,000 मानव-घंटे के गहन कलात्मक प्रयास के बाद, 65 मीट्रिक टन वजनी मूर्ति का निर्माण करने के लिए ग्रेनाइट मोनोलिथ को तराशा गया था। पारंपरिक तकनीकों और आधुनिक उपकरणों का उपयोग करके मूर्ति को पूरी तरह से हाथ से तराशा गया है। मूर्ति को क्रियान्वित करने के लिए मूर्तिकारों की टीम का नेतृत्व अरुण योगीराज ने किया था।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button