ताज़ा खबरें

तेलंगाना: कांग्रेस समर्थकों ने केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण का रास्ता रोका, वायरल हुआ वीडियो

तेलंगाना: कांग्रेस समर्थकों ने केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण का रास्ता रोका, वायरल हुआ वीडियो

तेलंगाना के कामारेड्डी जिले में कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ता की झापड़ हुई जिसमें दोनों पार्टियों के कई कार्यकर्ता घायल हो गए। दरअसल, शुक्रवार सुबह केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण तेलंगाना के कामारेड्डी जिले के दौरे पर थी। इस दौरे के दौरान युवा कांग्रेस के सदस्यों सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सीतारमण के काफिले को रोकने प्रयास किया। जिसके बाद भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गयी। इस दौरान पुलिस कर्मियों से कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़ गए। पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया है. बाद में भाजपा समर्थकों ने केंद्रीय वित्तमंत्री के समर्थन में सड़कों पर उतरकर नारेबाजी की. पुलिस ने बीच-बचाव कर रास्ता खाली कराया.

शुक्रवार सुबह जब वह जहीराबाद से कामारेड्डी जिले के बांसवाड़ा जा रही थीं, यहां अंबेडकर प्रतिमा चौराहे पर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के काफिले को रोकने का प्रयास किया. वित्त मंत्री के काफिले के साथ चल रही पुलिस ने हस्तक्षेप किया और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं को रास्ते से हटाया. काफिले के पीछा आ रहे भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने एनएसयूआई कार्यकर्ताओं के साथ बहस की. हालांकि, पुलिस ने भाजपा समर्थकों को भी शांत कराया।

Show More

Nupendra Singh

A rapid increase in the rate of fake news and its ill effect on society encourages me to work as a fact-checker in NewsMobile. I believe one should always check the facts before sharing any information with others. I have gained two years of experience in fact-checking

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button