ताज़ा खबरें

 जल जीवन मिशन सफलता के चार स्तंभ: गोवा में हर घर जल उत्सव को संबोधित करते हुए पीएम मोदी

नई दिल्ली: गोवा में हो रहे हर घर जल उत्सव को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों को जन्माष्टमी की बधाई देते हुए कहा, देशभर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी की धूम है. सभी देशवासियों को दुनिया भर में फैले भगवान श्री कृष्ण के भक्तों को बहुत-बहुत बधाई.

 

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में आगे कहा, आज मैं सभी देशवासियों के साथ देश की तीन बड़ी उपलब्धियों को साझा करना चाहता हूं. भारत की इन उपलब्धियों के बारे में जानकर हर देशवासी को बहुत गर्व होगा. अमृतकाल में भारत जिन विशाल लक्ष्यों पर काम कर रहा है, उससे जुड़े तीन अहम पड़ाव हमने आज पार किए हैं.

 

स्वच्छ पानी की सुविधा पर बोले पीएम

आज देश के 10 करोड़ ग्रामीण परिवार पाइप से स्वच्छ पानी की सुविधा से जुड़ चुके हैं. ये घर जल पहुंचाने की सरकार के अभियान की एक बड़ी सफलता है. ये सबका प्रयास का एक बेहतरीन उदाहरण भी है. आज गोवा देश का पहला राज्य बना है, जिसे हर घर जल सर्टिफाई किया गया है. दादरा नगर हवेली एवं दमन और दीव भी, हर घर जल सर्टिफाइड केंद्र शासित राज्य बन गए हैं. मैं गोवा की जनता, मुख्यमंत्री, स्थानीय स्वराज की संस्थाओं को हर किसी को शुभकामनाएं देता हूं: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

 

 जल जीवन मिशन सफलता के चार स्तंभ

  • इसका पहला स्तंभ जनभागीदारी है. जिस तरह से पंचायतों, ग्राम सभाओं, गांव के स्थानीय लोगों को शामिल किया गया और ज़िम्मेदारियां सौंपी गई वह अपने आप में अभूतपूर्व है.
  • इसका दूसरा स्तंभ साझेदारी है. राज्य सरकारें, पंचायतें, स्वयंसेवी संस्थाएं, शिक्षा संस्थाएं और सरकार के विभिन्न मंत्रालय मिलकर काम कर रह हैं. जिसका ज़मीनी स्तर पर बड़ा फायदा मिल रहा है.
  • इसका तीसरा स्तंभ राजनीतिक इच्छाशक्ति है. जो पिछले 70 साल में हासिल किया गया उससे कई गुणा अधिक काम पिछले 7 साल से भी कम समय में हासिल किया गया है. केंद्र, राज्य सरकारें और पंचायतें सभी इस अभियान को तेज़ी से पूरा करने में जुटी हैं.
  • इसका चौथा स्तंभ संसाधनों के सही इस्तेमाल है. मनरेगा जैसे वह कार्य जो जल जीवन मिशन को गति देते हैं उनसे भी मदद ली जा रही है. इस मिशन के तहत जो कार्य हो रहा है उससे गांव में बड़े पैमाने पर रोज़गार के नए अवसर बन रहे हैं
Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button