ताज़ा खबरेंभारत

भारी बारिश के बाद जलजमाव और ट्रैफिक जाम के कारण गुरुग्राम में हाल बेहाल

प्रचंड गर्मी के कई दिनों बाद, दिल्ली, गुड़गांव और आसपास के क्षेत्रों में शनिवार को कुछ राहत मिली. शनिवार सुबह से ही दिल्ली एनसीआर इलाकों में मूसलाधार बारिश शुरू हो गयी और घंटों के भीतर गुड़गांव की सड़कें कई फीट पानी के नीचे गायब हो गईं.

बारिश के कारण जहां कुछ लोगों को राहत की सांस आयी और प्रदूषण से कुछ समय के लिए आज़ादी मिली , वहीँ कुछ लोगों को शनिवार सुबह ऑफिस जाते हुए बारिश के चलते भारी ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ा.

कई लोगों ने ट्विटर पर लिखते हुए अपनी परेशानी जाहिर की.

एक गुरुग्राम निवासी ने ट्विटर पर लिखा,”ये है गुरुग्राम के हालात, सरकार किसी की हो हालात नहीं सुधरे, #MillenniumCity के हालात के लिए जिम्मेवार कौन है, और सरकार बोलती है “हम पिछले सरकार के द्वारा की गई गंदगी को साफ कर रहे हैं, 5 साल खत्म अब काम कब होगा या बस मुद्दों को भटकाने से ही चुनाव जीता जाएगा.”

इससे पहले शुक्रवार को भी दिन में कई बार रुक रुक कर बादल गुरुग्राम पर खूब बरसे.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button