मौसम

Weather Update: भारत के कई हिस्सों में बारिश के साथ आगे बढ़ा मानसून

नई दिल्ली: देश के कई हिस्सों में बारिश की घटनाओं के साथ ही दक्षिण-पश्चिम मानसून शनिवार को पूरे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी और झारखंड और बिहार की ओर बढ़ गया है.

 

भारतीय मौसम विभाग द्वारा की गई भविष्यवाणी के अनुसार, अगले दो से तीन दिनों तक मध्य प्रदेश, विदर्भ और ओडिशा के कुछ हिस्सों और छत्तीसगढ़, बिहार और झारखंड में बारिश की अनुकूल स्थिति रहने की संभावना है.

 

पूर्वानुमान है कि अगले दो दिनों के लिए हरियाणा, दिल्ली और चंडीगढ़ में बारिश की अनुकूल स्थिति है. वहीं अगले 5 दिनों के लिए आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, केरल और कर्नाटक के दक्षिण आंतरिक भागों, कोंकण और गोवा के तटीय क्षेत्रों में बारिश की भविष्यवाणी की गई है.

 

वहीं असम में मानसून ने अपना कहर बरपाना शुरू कर दिया है. लगातार हुई बारिश ने लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है. असम के गुवाहाटी में बारिश के बाद रुक्मिणी गांव क्षेत्र में जलभराव हो गया.

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button