Hindi Newsportal

हनी ट्रैप का शिकार बना डिफेंस लैब का कर्मचारी, पाकिस्तानी एजेंट को दे रहा था गुप्त जानकारी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

संविदा कर्मचारी गिरफ्तार - फोटो : ANI
0 550

 हनी ट्रैप का शिकार बना डिफेंस लैब का कर्मचारी, पाकिस्तानी एजेंट को दे रहा था गुप्त जानकारी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

रक्षा अनुसंधान और विकास प्रयोगशाला के संविदा पर काम कर रहे एक इंजीनियर को कथित तौर पर पाकिस्तान की महिला एजेंट के साथ गुप्त जानकारी साझा करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। यह मामला हैदराबाद का है, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रक्षा अनुसंधान और विकास प्रयोगशाला की लैब में काम करने वाला एक कर्मचारी को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई की संदिग्ध महिला ने हनी ट्रैप में फंसाया। बताया जा रहा है कि महिला ने उसे शादी का झांसा देकर भारत की मिसाइल और तेलंगाना की संवेदनशील जानकारियां लीक करने पर मजबूज किया।

 

पुलिस ने जानकारी दी है कि आरोपी की पहचान दुक्का मल्लिकार्जुन रेड्डी (29) उर्फ अर्जुन बिट्टू के रूप में हुई है, जिसे शुक्रवार को त्रिवेणी नगर, हैदराबाद में स्पेशल ऑपरेशन टीम, एलबी नगर जोन, राचकोंडा, हैदराबाद और बालापुर पुलिस के एक संयुक्त अभियान के दौरान गिरफ्तार किया गया। बता दें कि संविदा पर रखे गये इंजीनियर रेड्डी बालापुर में रक्षा प्रयोगशाला के आरसीआई परिसर में नौसेना प्रणाली कार्यक्रम पर काम कर रहा था। राचकोंडा स्पेशल ऑपरेशंस टीम (एसओटी) ने उसकी गुप्त गतिविधि का भंडाफोड़ किया

You might also like

Leave A Reply

Your email address will not be published.