भारतमनोरंजन

‘कुमकुम भाग्य’ फेम अभिनेत्री संचिता उगले का 22 साल की उम्र में निधन, टीवी जगत में शोक की लहर

मुंबई: मनोरंजन जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। लोकप्रिय टीवी शो ‘कुमकुम भाग्य’ में नजर आ चुकीं युवा अभिनेत्री संचिता उगले का निधन हो गया है। महज 22 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया है।

क्या है पूरा मामला?

मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना 14 जून को महाराष्ट्र के नालासोपारा स्थित उनके आवास पर हुई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभिनेत्री ने कथित तौर पर आत्महत्या की है। परिजनों ने उन्हें तुरंत वसई-विरार नगर निगम अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पोस्टमार्टम के लिए शव को भेज दिया गया है। पुलिस इस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है।

उभरता हुआ सितारा थीं संचिता

संचिता उगले टीवी इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बना रही थीं। उन्होंने ‘कुमकुम भाग्य’ में ‘दिया टंडन’ का किरदार निभाकर काफी लोकप्रियता हासिल की थी। उन्होंने इसे अपने करियर का टर्निंग पॉइंट बताया था।

इसके अलावा, वह ‘वागले की दुनिया’ में भी नजर आई थीं और दंगल टीवी के शो ‘दिलवाली दुल्हनिया ले जाएंगे’ में मुख्य भूमिका निभाई थी। संचिता ने फिल्मों और ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर भी काम किया था, जिसमें मनोज बाजपेयी के साथ ‘साइलेंस 2’ और विक्की कौशल की ‘छावा’ शामिल हैं।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button