ताज़ा खबरेंभारत

इलेक्ट्रिक वाहनों पर GST दर में कटौती, 12 फीसदी से घटकर 5 फीसदी हुआ

जीएसटी काउंसिल ने प्रदूषण ख़तम करने की ओर ठोस कदम उठाते हुए इलेक्ट्रिक व्हीकल पर जीएसटी की दर 12 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी करने का निर्णय लिया है. जीएसटी की नई दर एक अगस्त 2019 से लागू होगी.

काउंसिल की 36वीं बैठक के बाद एक आधिकारिक बयान में इसकी घोषणा की गई. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में बैठक विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई. वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर भी बैठक में मौजूद रहे.

टैक्स कटौती का यह फैसला इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए लिया गया है. ई-वाहनों के निर्माता भी जीएसटी में कटौती की मांग कर रहे थे.

ALSO READ: सीआरपीएफ का 81वां स्थापना दिवस आज, गृह मंत्री ने दी शुभकानाएं

बता दें कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किये गए 2019 बजट में वित्त मंत्रालय ने इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए लोन पर भी छूट की घोषणा की थी.

सीतारमण ने अपने बजट भाषण में कहा था कि अगर कोई इलेक्ट्रिक वाहन खरीदता है, तो उसको लोन के ब्याज भुगतान पर 1.5 लाख रुपये तक की इनकम टैक्स डिडक्शन का फायदा दिया जाएगा.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button