ताज़ा खबरेंमनोरंजन

‘शर्माजी नमकीन’ का ट्रेलर रिलीज: पिता ऋषि कपूर की आखरी फिल्म देख भावुक हुए रनबीर

 

फिल्म शर्मा जी नमकीन (Sharmaji Namkeen) का ट्रेलर आखिरकार आ चुका है. यह मूवी दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) की आखिरी मूवी के रूप में याद रखी जाएगी. ऋषि कपूर और परेश रावल की जोड़ी देखने का हर एक फैंस को इंतजार था.

 

इस फिल्म इस लिए भी खास हैं क्योंकि ऋषि कपूर के निधन के बाद अभिनेता परेश रावल (Paresh Rawal) ने इस फिल्म को पूरा किया था, इसलिए आपको फिल्म में दोनों का ही किरदार देखने को मिलेगा. इस फिल्म को लेकर कल रणबीर कपूर ने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो बता रहे थे कि कैसे आखिर ये फिल्म पूरी हुई और अब आखिरकार फिल्म का ट्रेलर जारी कर दिया गया है, जिसे देख फैंस खुश तो बहुत खुश हैं.

शर्माजी नमकीन दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर की आखिरी फिल्म है. साल 2020 में जब ऋषि कपूर का निधन हुआ तो फिल्म का कई हिस्सा शूट हो चुका था. हालांकि, उनके निधन के बाद परेश रावल ने इस फिल्म को पूरा किया. ‘शर्माजी नमकीन’ के ट्रेलर को भी ऋषि और परेश के सीन्स मिलाकर बनाया गया है. सेल्फ-रियलाइजेशन और खुद को तलाशने की दिलचस्प और दिल छू लेने वाली कहानी रिटायर हुए एक व्यक्ति की लाइफ पर आधारित है, जो एक बेचैन महिला के किटी सर्कल में शामिल होने के बाद कुकिंग को लेकर जुनूनी हो जाता है.

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Excel Entertainment (@excelmovies)

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button