Hindi Newsportal

अवनि लेखरा ने तोक्यो पैरालिंपिक में रचा इतिहास, गोल्ड के बाद जीता ब्रॉन्ज मेडल

0 1,139

भारत के खिलाड़ी टोक्यो पैरालिंपिक में दुनिया के सामने अपना लोहा मनवा रहे है। इसी बीच एक ऐसी खबर आई है जो भारत के सीना गर्व से चौड़ा कर देगी। दरसअल पैरा-शूटर अवनि लेखरा ने तोक्यो पैरालिंपिक में इतिहास रचा है। इस 19 वर्षीय भारतीय शूटर ने महिलाओं की 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन SH1 में 445.9 पॉइंट्स के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीता। ख़ास बात यह है कि इस तरह एक ही पैरालिंपिक में उनका दूसरा मेडल है। क्युकी इससे पहले उन्होंने 10 मीटर राफाइनल में गोल्ड मेडल हासिल किया था। इसी के साथ अब भारत का यह 12वां मेडल है।

इस मैच में जानें बाकी खिलाड़ियों का स्कोर।

इस इवेंट का स्वर्ण पदक चीन की कुलपिंग झांग ने जीता जिन्होंने 457.9 का स्कोर किया जबकि जर्मनी की नतास्चा हिलट्रोप ने 457.1 अंक लेकर रजत पदक अपने नाम किया। वही भारत ने आज के दिन का दूसरा पदक अपने नाम किया है। क्युकी अवनि से पहले प्रवीण कुमार ने पुरुष ऊंची कूद टी64 इवेंट में देश को रजत पदक भारत को दिलाया है।

अब भारत के खाते में है इतने मैडल।

इस तरह भारतीय टीम ने इतिहास रच दिया है। उसके खाते में फिलहाल 2 गोल्ड, 6 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज मेडल हैं। बता दे यह पैरालिंपिक इतिहास में टीम इंडिया का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

अवनि लेखरा ने इससे पहले गोल्ड किया है अपने नाम।

इससे पहले अवनि लेखरा ने गोल्ड मेडल जीता था। उन्होंने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग एसएच1 इवेंट में गोल्ड मेडल जीता। लेखारा ने फाइनल में 249.6 अंक हासिल किए। उन्होंने वर्ल्ड रेकॉर्ड की बराबरी की। उन्होंने फाइनल में 7वें स्थान के साथ क्वॉलिफाइ किया था और कुल 621.7 अंक हासिल किए थे।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram