ताज़ा खबरेंभारत

रिपब्लिक डे परेड 2021 में कोरोना के चलते हुए कई बदलाव : लाल किले तक नहीं जाएगी परेड,शामिल होंगे केवल 25 हजार लोग

गणतंत्र दिवस परेड 2021 को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। इस बार परेड में केवल 25 हजार लोग ही इसमें शामिल होंगे। दरअसल कोरोना वायरस की वजह से 26 जनवरी को होने वाली गणतंत्र दिवस परेड को लेकर कई बदलाव किए गए हैं। इतना ही नहीं कोविड-19 की वजह से परेड की लंबाई भी कम की गई है। इसी के तहत इस बार परेड विजय चौक से शुरू होकर नेशनल स्टेडियम तक ही जाएगी जबकि पहले रिपब्लिक डे परेड राजपथ से शुरू होकर लाल किले तक जाती थी।

कम लोगों को देखने मिलेगी परेड।

बता दे परेड देखने का मौका भी इस बार कम लोगों को मिलेगा। जहां हर साल रिपब्लिक डे परेड देखने 1 लाख 15 हजार लोग मौजूद रहते थे वहीं इस बार 25 हजार लोग ही मौजूद रहेंगे। हर बार 32 हजार टिकट बेचे जाते थे लेकिन इस बार 7500 लोग ही टिकट खरीद पाएंगे।

3.3 किलोमीटर ही लम्बी होगी परेड की लम्बाई।

परेड की लंबाई 8.2 किलोमीटर होती थी लेकिन इस बार विजय चौक से नेशनल स्टेडियम तक यह 3.3 किलोमीटर ही लंबी होगी।

ये भी पढ़े : Farmers’ Protest LIVE: सरकार से बातचीत के लिए विज्ञान भवन पहुंचे अन्नदाता

बच्चों को भी नहीं होगी इजाज़त।

इस बार गणतंत्र दिवस परेड में छोटे बच्चे हिस्सा नहीं लेंगे। 15 साल से ज्यादा उम्र के स्कूली बच्चे ही शामिल होंगे। परेड देखने के लिए स्कूली बच्चों के लिए अलग से एनक्लोजर भी इस बार नहीं होगा। दिव्यांग बच्चे भी इस बार शामिल नहीं होंगे। इस बार खड़े होकर परेड देखने का इंतजाम नहीं होगा। जितनी सीटें होंगी उतने ही लोगों की इजाजत होगी।

सोशल डिस्टेंसिंग पालन करने के चलते कम होगी दस्ते की चौड़ाई।

इस बार परेड में हर दस्ते में कम लोग होंगे। दस्ते की चौड़ाई कम होगी ताकि वह सोशल डिस्टेंसिंग के साथ दूर दूर चल सकें। अब तक हर दस्ते में 144 सैनिक होते थे लेकिन इस बार 96 ही होंगे।

इन बातों का भी रखना होगा ख्याल।

    • परेड में मौजूद और हिस्सा लेने वाले सभी लोग मास्क पहने होंगे।
    • एंट्री और एग्जिट गेट की संख्या भी बढ़ाई जाएगी
    • कोविड बूथ भी बनाए जाएंगे जिसमें डॉक्टर और पैरा मेडिकल स्टाफ मौजूद रहेगा।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button