जंतर-मंतर प्रदर्शन पर सलमान खान का रिएक्शन, छात्रों के समर्थन में कही बड़ी बात

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन और नीट (NEET) पेपर लीक मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने छात्रों का समर्थन करते हुए कहा कि पेपर लीक जैसे मामलों में जवाबदेही तय होनी चाहिए।
सलमान खान ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक पुरानी तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि यह आंदोलन शांतिपूर्ण तरीके से शुरू हुआ था, लेकिन इसका हिंसक रूप लेना दुखद है। उन्होंने प्रदर्शन के दौरान घायल हुए छात्रों और उनके परिवारों के प्रति संवेदना भी जताई।
View this post on Instagram
अभिनेता ने कहा कि देश के छात्र बेहतर शिक्षा व्यवस्था के लिए आवाज उठा रहे हैं। उन्होंने छात्रों की मेहनत, ईमानदारी और पढ़ाई के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि यही पीढ़ी भारत का भविष्य बनाएगी और देश का नाम रोशन करेगी।
सलमान खान ने कहा कि यह मुद्दा छात्रों और शिक्षा व्यवस्था से जुड़ा है, इसलिए इसका समाधान भी गंभीरता से किया जाना चाहिए। उनके अनुसार, शिक्षा को देश में सबसे बड़ी प्राथमिकता बनाया जाना चाहिए, ताकि भारत दुनिया का प्रमुख शिक्षा केंद्र बन सके।
इस आंदोलन को कई फिल्मी हस्तियों का समर्थन भी मिल रहा है। इमरान खान, ज़ीनत अमान, अनुराग कश्यप, नसीरुद्दीन शाह, रत्ना पाठक शाह, अभय देओल और ओमी वैद्य सहित कई कलाकार पहले ही सोशल मीडिया के जरिए छात्रों और सोनम वांगचुक के समर्थन में अपनी बात रख चुके हैं।
वहीं, शबाना आज़मी, प्रकाश राज, पूनम पांडे और अमोल पाराशर दिल्ली पहुंचकर प्रदर्शन में भी शामिल हुए और प्रदर्शनकारियों के साथ मार्च किया।





