भारत

अन्ना हज़ारे ने PM मोदी को लिखा पत्र, NEET मुद्दे पर छात्रों से संवाद की अपील

नई दिल्ली: समाजसेवी अन्ना हज़ारे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर नीट (NEET) से जुड़े मुद्दे पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों और युवाओं से बातचीत करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सरकार को इस मामले का समाधान संवाद के जरिए निकालना चाहिए और जवाबदेही तय करनी चाहिए।

अपने पत्र में अन्ना हज़ारे ने गांधीवादी विचारों का हवाला देते हुए कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन को कानून-व्यवस्था का मुद्दा बनाने के बजाय बातचीत के माध्यम से हल किया जाना चाहिए।

उन्होंने लिखा कि यदि किसी मामले में किसी मंत्री की जिम्मेदारी तय होती है और उसका इस्तीफा लिया जाता है, तो इससे सरकार कमजोर नहीं होगी। बल्कि इससे यह संदेश जाएगा कि सभी मंत्रियों को अपने विभाग की जिम्मेदारियों का सही तरीके से पालन करना होगा। इससे सरकार की कार्यप्रणाली अधिक जवाबदेह और प्रभावी बनेगी।

अन्ना हज़ारे ने 2024 और 2026 के नीट पेपर लीक के आरोपों पर भी चिंता जताई। उन्होंने परीक्षा रद्द होने के बाद कथित तौर पर 22 छात्रों की आत्महत्या की खबरों का भी उल्लेख किया और इसे बेहद दुखद बताया।

उन्होंने छात्रों और शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों पर हुई पुलिस कार्रवाई की भी आलोचना की। साथ ही सरकार से अपील की कि वह बातचीत के जरिए छात्रों का भरोसा जीतने की कोशिश करे। अन्ना हज़ारे ने सोनम वांगचुक के अनशन को लेकर भी चिंता व्यक्त की और सरकार से इस मुद्दे पर संवेदनशीलता दिखाने की अपील की।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button