CJP प्रदर्शन को मिला सितारों का साथ, दिलजीत दोसांझ से हुमा कुरैशी तक छात्रों के समर्थन में उतरे सेलेब्स

दिल्ली के जंतर-मंतर से संसद तक सोमवार को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के मार्च के दौरान हुई हिंसा पर कई फिल्मी सितारों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। अधिकांश कलाकारों ने छात्रों के साथ हुए व्यवहार पर चिंता जताई और बातचीत के जरिए समाधान निकालने की अपील की।
प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में लोग जुटे। पुलिस के मुताबिक प्रदर्शनकारियों ने बार-बार चेतावनी और कानूनी निर्देशों का पालन नहीं किया और संसद की ओर बढ़ने की कोशिश की। इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया। पुलिस का कहना है कि हिंसा में 118 पुलिसकर्मी और 60 प्रदर्शनकारी घायल हुए। इस दौरान पत्थरबाजी, बैरिकेड तोड़ने, सरकारी वाहनों में तोड़फोड़ और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की घटनाएं भी हुईं।
कॉमेडियन वीर दास ने कलाकारों की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब जनता के मुद्दों पर आवाज नहीं उठाई जाती, तो बाद में उनसे समर्थन की उम्मीद भी नहीं करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कलाकारों को लोगों की चिंता से जुड़े मुद्दों पर खुलकर बोलना चाहिए।
View this post on Instagram
दिलजीत दोसांझ ने भी छात्रों का समर्थन किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि छात्रों के साथ सख्ती नहीं होनी चाहिए थी और प्रशासन को उनकी मांगों पर ध्यान देना चाहिए। दिलजीत ने यह भी कहा कि किसानों के आंदोलन का समर्थन करने के बाद उन्हें काफी आलोचना और कानूनी परेशानियों का सामना करना पड़ा था और उन्हें कई बार “राष्ट्र विरोधी” भी कहा गया।

अभिनेत्री हुमा कुरैशी ने कहा कि प्रदर्शन की तस्वीरें लंबे समय तक याद रहेंगी। उन्होंने कहा कि हालात को बातचीत और धैर्य से संभाला जा सकता था और किसी भी नागरिक की बात सम्मान के साथ सुनी जानी चाहिए।
View this post on Instagram
भूमि पेडनेकर ने लिखा कि हिंसा किसी समस्या का समाधान नहीं है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र संवाद से चलता है और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की जरूरत है।
View this post on Instagram
फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप ने भी पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि गलत आदेशों का विरोध करने का साहस भी होना चाहिए।
View this post on Instagram
अभिनेत्री अदिति राव हैदरी ने कहा, “हमारे विद्यार्थी ही हमारा भविष्य हैं।”
View this post on Instagram
सोनाक्षी सिन्हा ने प्रदर्शन की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा कि इस घटना ने पूरे देश का दिल तोड़ दिया।
View this post on Instagram
सोहा अली खान ने कहा कि युवाओं को सवाल पूछने, अपनी बात रखने और शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने का अधिकार होना चाहिए।
View this post on Instagram
वहीं, रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा ने संयुक्त बयान जारी कर प्रदर्शन कर रहे छात्रों का समर्थन किया और कहा कि वे देश के युवाओं के साथ खड़े हैं।






