
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा आज अपना जन्मदिन मना रही हैं और इस खास मौके पर फिल्ममेकर एसएस राजामौली ने उनकी आगामी फिल्म ‘वाराणसी’ से उनका फर्स्ट लुक जारी किया है। फिल्म में प्रियंका ‘मंदाकिनी’ नाम के किरदार में नजर आएंगी।
Grace when she smiles.
Fire when she doesn’t.Mandakini… @PriyankaChopra in #Varanasi pic.twitter.com/4lYerYbm4Q
— rajamouli ss (@ssrajamouli) July 18, 2026
कैसा है प्रियंका का लुक?
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस फर्स्ट लुक में प्रियंका चोपड़ा का बेहद दमदार और ‘फियर्स’ अंदाज देखने को मिल रहा है। तस्वीरों में प्रियंका ऑल-ब्लैक लुक में नजर आ रही हैं। उनके घुंघराले बाल और सी-थ्रू आउटफिट उनके लुक को और भी आकर्षक बना रहे हैं। राजामौली ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “जब वो मुस्कुराती हैं तो ग्रेस होता है, और जब नहीं, तो आग।”
फिल्म की कहानी और स्टारकास्ट
‘वाराणसी’ में प्रियंका चोपड़ा के साथ सुपरस्टार महेश बाबू लीड रोल में हैं। महेश बाबू फिल्म में ‘रुद्र’ की भूमिका निभा रहे हैं। खबरों के अनुसार, महेश बाबू फिल्म में भगवान राम के अवतार में भी दिख सकते हैं। वहीं, मलयालम स्टार पृथ्वीराज सुकुमारन फिल्म में ‘कुंभा’ नाम के विलेन की भूमिका में नजर आएंगे।
यह फिल्म भारतीय पौराणिक कथाओं और साइंस-फिक्शन का एक अनोखा मिश्रण है, जिसमें टाइम ट्रैवल जैसे तत्व भी शामिल हैं। फिल्म अप्रैल 2027 में सिनेमाघरों में दस्तक देगी।





