मनोरंजन

शाहिद कपूर ने किया ‘कॉकटेल 2’ की रिलीज डेट का खुलासा, फैंस हुए एक्साइटेड

साल 2012 में आई फिल्म कॉकटेल में दीपिका पादुकोण, सैफ अली खान और डायना पेंटी की तिकड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। अब निर्देशक होमी अदजानिया इस फिल्म का सीक्वल लेकर आ रहे हैं। फिल्म कॉकटेल 2 में इस बार शाहिद कपूर, कृति और रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह फिल्म 2026 की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक मानी जा रही है।

शाहिद कपूर ने किया रिलीज डेट का ऐलान
हाल ही में शाहिद कपूर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर फिल्म की रिलीज डेट का आधिकारिक ऐलान किया। उन्होंने बताया कि ‘कॉकटेल 2’ 19 जून 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। शाहिद ने पोस्ट में फिल्म से जुड़ी एक तस्वीर भी साझा की, जिसमें वह कार में बैठे स्टाइलिश अंदाज में नजर आ रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shahid Kapoor (@shahidkapoor)

18 मार्च को रिलीज होगा फिल्म का पहला लुक
शाहिद कपूर ने यह भी बताया कि फिल्म का पहला लुक यानी टीज़र 18 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। यह टीज़र धुरंधर 2 के साथ दिखाया जाएगा, जिसमें रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में हैं।

सोशल मीडिया पर फैंस का उत्साह
शाहिद की इस घोषणा के बाद सोशल मीडिया पर फैंस काफी उत्साहित नजर आए। कई लोगों ने उनके लुक और फिल्म को लेकर अपनी खुशी जाहिर की और कहा कि वे इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

कहानी में हो सकता है नया ट्विस्ट
रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म की कहानी आधुनिक रिश्तों पर आधारित होगी। इसमें एक दिलचस्प लव ट्रायंगल देखने को मिल सकता है, जिसमें कृति सेनन और रश्मिका मंदाना का किरदार खास भूमिका निभाएगा। हालांकि मेकर्स ने अभी तक कहानी को लेकर आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button