Fraud and Scam

लखनऊ में शेयर ट्रेडिंग और IPO के नाम पर साइबर ठगी

जानकीपुरम श्याम एन्क्लेव निवासी मयंक श्रीवास्तव के साथ साइबर ठगों ने शेयर ट्रेडिंग और IPO में बड़े मुनाफे का लालच देकर लाखों रुपये ठग लिए। मयंक के अनुसार, 8–9 दिसंबर को उन्हें एक कॉल आई और व्हाट्सऐप के ट्रेडिंग ग्रुप में शामिल होने का सुझाव दिया गया।

ग्रुप में जुड़ने के बाद ठगों ने उनका ट्रेडिंग अकाउंट खुलवाया और पहले 5 हजार रुपये जमा कराए। अगले दिन अकाउंट में मुनाफा दिखाकर उनका भरोसा जीत लिया गया। इसके बाद अलग-अलग बैंक खातों में किश्तों में कुल 7,12,500 रुपये जमा कराए गए। ठगों ने IPO में निवेश कराने का झांसा देकर अकाउंट में 1 करोड़ रुपये की जीत दिखाई।

जब मयंक ने पैसे निकालने की कोशिश की तो ठगों ने 20 लाख रुपये और जमा करने की शर्त रख दी। शक होने पर पीड़ित ने SEBI से संपर्क किया, जहां उन्हें फ्रॉड होने की जानकारी मिली। इसके बाद उन्होंने 1930 साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई, जिस पर कार्रवाई करते हुए अलग-अलग खातों में भेजी गई 3,47,000 रुपये होल्ड कर लिए गए।

पीड़ित ने बताया कि व्हाट्सऐप ग्रुप का नाम Steady Hain Group है, जिसका एडमिन काव्या गोडबोले बताया गया है। अकाउंट मैनेजर राघवन नारायणन नाम से संपर्क में था। ठगी में इस्तेमाल किए गए बैंक खातों की पूरी जानकारी पुलिस को दे दी गई है।

गुडम्बा पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस और साइबर सेल मिलकर आरोपियों और उनके खातों की पहचान कर रही है और जल्द कार्रवाई की जाएगी।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button