नए साल पर रिलीज़ हुआ ‘स्पिरिट’ का फर्स्ट लुक, प्रभास का जख्मी अवतार देख फैंस हुए दीवाने

नई दिल्ली: डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा, जिन्हें रणबीर कपूर की ‘एनिमल’ और शाहिद कपूर की ‘कबीर सिंह’ के लिए जाना जाता है, उन्होंने 2026 के पहले दिन अपनी अपकमिंग फिल्म ‘स्पिरिट’ का पहला लुक फैंस को दिखा दिया है.
View this post on Instagram
प्रभास और तृप्ति का इंटेंस अवतार
‘स्पिरिट’ के फर्स्ट लुक में प्रभास और तृप्ति डिमरी इंटेंस अवतार में नजर आ रहे हैं. पोस्टर में प्रभास लंबे बालों, दाढ़ी और मूछों के साथ शर्टलेस बैक के साथ कैमरा की तरफ पीठ करके खड़े नजर आ रहे हैं. उनकी पीठ पर कई घाव और बैंडेज लगी हुई देखने को मिल रही है, जो कि फिल्म में वॉयलेंस की ओर इशारा करती है.
प्रभास वाइट कलर के ट्राउजर में एक हाथ में सिगरेट और दूसरे में शराब का गिलास लिए हुए दिख रहे हैं. वहीं उनके करीब तृप्ति डिमरी सिंपल टोन्ड साड़ी में प्रभास की सिगरेट को जलाते हुए शांत खड़ी हुईं नजर आ रही हैं.
न्यू ईयर पर खास गिफ्ट
न्यू ईयर के मौके पर शेयर किए गए इस पोस्टर के साथ मेकर्स ने लिखा, “चलिए नए साल का स्वागत स्पिरिट के पहले पोस्टर के साथ करें.” पोस्टर के कैप्शन में लिखा गया, “तुमने उससे प्यार किया जो पहले था. अब उससे प्यार करो जिसके बारे में तुमने कभी नहीं सोचा था.”
फैंस का जबरदस्त रिएक्शन
फर्स्ट लुक देखने के बाद फैंस तारीफ किए बिना नहीं रह पाए हैं. लोग साल 2026 की शुरुआत को ‘स्पिरिट’ के पोस्टर के साथ ब्लॉकबस्टर बनाने की बात कहते हुए नजर आ रहे हैं.
View this post on Instagram
सोशल मीडिया यूजर्स ने पोस्टर पर जमकर रिएक्शन दिया है. एक यूजर ने लिखा, “फैंस के लिए बेस्ट गिफ्ट.” दूसरे यूजर ने लिखा, “किंग का खून बह रहा है लेकिन स्वैग बिल्कुल अनछुआ है. अगर यह पोस्टर है तो टीजर सर्वर हिलाने वाला है. स्पिरिट राक्षस होने वाली है.”





