मनोरंजन

सेना की वर्दी में दिखाई चारों स्टार्स की दमदार तस्वीर, ‘बॉर्डर 2’ का नया पोस्टर रिलीज़

सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी स्टारर फिल्म ‘बॉर्डर 2’ का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब इस फिल्म के टीजर को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। मेकर्स ने घोषणा की है कि फिल्म का टीजर 16 दिसंबर को विजय दिवस के मौके पर रिलीज किया जाएगा।

टीजर की रिलीज के साथ ही फिल्म का एक नया पोस्टर भी जारी किया गया है। इस पोस्टर में चारों नायक सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी सेना की वर्दी में नजर आ रहे हैं। इससे पहले अलग-अलग किरदारों के पोस्टर जारी किए गए थे, जिनसे फिल्म को लेकर दर्शकों में उत्साह बना हुआ था। अब चारों नायकों की एक साथ झलक देखकर फैंस का उत्साह और बढ़ गया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by tseriesfilms (@tseriesfilms)

फिल्म 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह फिल्म एक वॉर ड्रामा है और दर्शक इसे बड़े पर्दे पर देखने के लिए काफी उत्साहित हैं।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button