भारत

राहुल गांधी ने संसद में उठाया वायु प्रदूषण का मुद्दा, सरकार से पूछा रोडमैप

लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने शुक्रवार (12 दिसंबर) को वायु प्रदूषण के गंभीर मुद्दे पर सदन में चर्चा की। उन्होंने केंद्र सरकार से सवाल किया कि इस चुनौती से निपटने के लिए अगले चार-पांच साल का क्या रोडमैप है।

राहुल गांधी ने कहा कि हमारे शहर जहरीली हवा की चादर में लिपटे हुए हैं। लाखों बच्चे फेफड़ों की बीमारियों से पीड़ित हैं, बुजुर्गों को सांस लेने में कठिनाई हो रही है और लोग कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का सामना कर रहे हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि इस मुद्दे पर सरकार और विपक्ष के बीच पूरा सहयोग और सहमति हो सकती है।

उन्होंने आगे कहा, “हमें यह नहीं देखना चाहिए कि किसने क्या नहीं किया। बल्कि हमें इस पर ध्यान देना चाहिए कि हम भविष्य में भारत की जनता के लिए क्या कदम उठा सकते हैं। यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या हम एक साथ मिलकर देश के भविष्य के लिए समाधान निकाल सकते हैं।”

सदन के बाहर मीडिया से बातचीत में राहुल गांधी ने कहा कि दिल्ली और अन्य बड़े शहरों के प्रदूषण को लेकर उन्होंने सुझाव दिया कि इस मुद्दे पर सदन में एकमत होकर चर्चा की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि विशेषज्ञों की राय भी ली जाएगी और देश को दिखाया जाएगा कि हम प्रदूषण के मुद्दे पर एक साथ काम कर सकते हैं। राहुल गांधी ने साफ किया कि यह कोई राजनीतिक विवाद का मुद्दा नहीं है, बल्कि जनता और भविष्य की सुरक्षा से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button