भारत-कतर साझेदारी पर बड़ी चर्चा: ऊर्जा, व्यापार और निवेश को लेकर अहम बैठक

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने रविवार को कतर के शीर्ष नेतृत्व के साथ महत्वपूर्ण बातचीत की और दोनों देशों के बीच साझेदारी को और गहरा करने का भरोसा जताया।
दोहा स्थित अमीरी दीवान में जयशंकर ने कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी से मुलाकात की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुभकामनाएं पहुंचाईं। इस मुलाकात में भारत और कतर के बीच पारंपरिक और नए क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा हुई।
जयशंकर ने X पर लिखा, “कतर के अमीर से मुलाकात कर सम्मानित महसूस किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गर्मजोशी भरी शुभकामनाएं पहुंचाईं और भारत-कतर संबंधों को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई। सहयोग बढ़ाने और नए अवसरों पर उनके मार्गदर्शन की सराहना करता हूं।”
Honoured to call on H.H. @TamimBinHamad, the Amir of Qatar, in Doha today.
Conveyed the warm greetings of PM @narendramodi and reiterated our commitment to stronger 🇮🇳-🇶🇦 relations.
Value his guidance on expanding collaboration and exploring new opportunities. pic.twitter.com/OS5enVXXWl
— Dr. S. Jaishankar (@DrSJaishankar) November 16, 2025
विदेश मंत्री ने कतर के प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान बिन जासिम अल थानी से भी मुलाकात की। दोनों नेताओं ने ऊर्जा, व्यापार, निवेश और लोगों के आपसी संबंध जैसे प्रमुख क्षेत्रों में चल रही साझेदारी की समीक्षा की।
बातचीत में पश्चिम एशिया और मध्य पूर्व से जुड़े क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी चर्चा हुई।
इस बैठक की जानकारी साझा करते हुए जयशंकर ने लिखा, “कतर के प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री से मिलकर खुशी हुई। ऊर्जा, व्यापार, निवेश और लोगों के बीच संपर्क सहित हमारी रणनीतिक साझेदारी के प्रमुख पहलुओं की समीक्षा की। मध्य पूर्व/पश्चिम एशिया और अन्य क्षेत्रीय व वैश्विक मुद्दों पर विचार-विमर्श उपयोगी रहा।”
Pleased to meet Qatar’s Prime Minister & Foreign Minister @MBA_AlThani_ in Doha.
Reviewed key aspects of our Strategic Partnership including energy, trade, investment and people to people connect.
Appreciate the exchange of views on Middle East/West Asia, regional and global… pic.twitter.com/j4nOBEUGaE
— Dr. S. Jaishankar (@DrSJaishankar) November 16, 2025





